फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ा रहे युवा विद्यार्थी

Sat, 24 Jan 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोशल मीडिया और एआई क्रांति आने के बाद डिजिटल प्लेटफार्म की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ गया है। राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में पत्रकारिता विभाग में डिजिटल मीडिया पर पाठ्यक्रम शुरू करने वाला यूओयू पहला विश्वविद्यालय है। साल भर पहले शुरू हुए कोर्स में अब तक 64 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

यूओयू में शुरू हुए डिप्लोमा कोर्स की सालाना फीस साढ़े सात हजार रुपये है। इसमें प्रवेशार्थियों को विवि से पाठ्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। इसके अलावा पीएचडी, स्नातकोत्तर उपाधि आदि कोर्स भी चल रहे हैं। इनमें 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी लेने के बाद कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थी स्टार्टअप के रूप में अपना चैनल शुरू कर सकते हैं। व्लॉगर बन सकते हैं। टीवी और प्रिंट दोनों मीडिया में डिजिटल प्लेटफार्म में भी रोजगार के कई अवसर हैं।

डिजिटल कोर्स को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक हैं और इस बीच अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। छात्रों को कंटेंट तैयार करने, उसकी पब्लिसिटी करने, क्रिएटिव कंटेंट और अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंच बनाई जाए यह सब भी सिखाया जाता है। - डॉ. राकेश चंद्र रयाल, निदेशक पत्रकारिता एवं मीडिया यूओयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें