फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों का हित सर्वोपरि: न्यायमूर्ति राघवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। उनका उद्देश्य रहता है कि कानून का पालन करते हुए बार और बेंच के बीच अच्छा समन्वय रखें
विज्ञापन

जजी परिसर में न्यायमूर्ति ने बृहस्पतिवार की शाम हल्द्वानी बार एसोसिएशन के नवनिर्मित बार सभागार और वाचनालय का लोकार्पण किया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति ने जूनियर अधिवक्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के छाया तरह रहना चाहिए। नए अधिवक्ताओं को आदरपूर्वक अपने वरिष्ठों से कानून के बारे में सीखना और समझना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने मुख्य न्यायाधीश से अधिवक्ता चेंबर और पार्किंग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बार के अध्यक्ष ने बताया कि भवन के नवनिर्माण के लिए नेता प्रतिपक्ष रही स्व. इंदिरा हृदयेश ने विधायक निधि से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।
कार्यक्रम में जिला जज राजेंद्र जोशी, बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, अपर जिला जज नसीम अहमद, परिवार न्यायाधीश पंकज तोमर, हल्द्वानी बार के सचिव विनीत परिहार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, उपसचिव किशोर जोशी, तनुजा तिवारी, बशीरत, विपिन कुमार, योगेश लोहनी, पीयूष तिवारी, चंदन मेहता, जगत सिंह घुरदौड़ा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें