फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड पर शोभायात्रा के लिए हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Fri, 22 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने श्री गुरु अर्जुनदेव जी महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी तथा पंज प्यारों की शोभायात्रा के लिए एक दिन के लिए नैनीताल मालरोड से बड़े वाहन ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। बड़े वाहन की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए दी गई है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति आलोक सिंह एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ  के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। श्री गुरु सिंह सभा नैनीताल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर श्री गुरु अर्जुनदेव जी महाराज के शहीदी दिवस पर 24 मई को माल रोड पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। शोभायात्रा के दौरान माल रोड में ट्रैक्टर और टैंकर से रोड की सफाई और पानी का छिड़काव किया जाना प्रस्तावित है। मालूम हो कि कोर्ट ने पूर्व के अपने आदेश में माल रोड पर बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें