हल्द्वानी। देवी दत्त शर्मा एवं कलावती शर्मा मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में क्वींस स्कूल ने सेंट लॉरेंस को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वींस और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के बीच रविवार को निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
शनिवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में स्पर्धा के तीसरे दिन बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें शिवालिक ने गुरुकुल को 2-1 से, बीएलएम ने डॉन बॉस्को को 2-0, सेंट लॉरेंस ने एवरग्रीन को 1- 0 और एपीएस ने जेपीएस को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज साह, सेंट लॉरेंस स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता जोशी, उप प्रधानाचार्या अंजू पाठक, महेश त्रिपाठी, शेखर त्रिपाठी, गिरीश गुप्ता, सिंथिया के निदेशक प्रवींद्र रौतेला, दिनेश कोठारी, रश्मि कुलेठा, घनश्याम त्रिपाठी, रमेश जोशी, भैरव त्रिपाठी, हेम पांडे, डॉक्टर संजय पंत, सुरेंद्र भूटियानी, चेयरमैन रमेश शर्मा आदि रहे।