फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडरों से लगा डर, पूर्ति विभाग को सौंपे

Sat, 23 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की टीम ने बीते दिनों अभियान चलाकर गैस किट लगे वाहनों को पकड़ा था। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों से सिलेंडर निकालकर आरटीओ कार्यालय में अलग रख दिए थे। पर आग लगने की  घटना से परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी भयभीत कर दिया।
विज्ञापन


कार्यालय में पचास से ज्यादा छोटे सिलेंडर रखे थे, जिसमें कई में गैस थी। इनमें छोटी सी चिंगारी से कोई भी हादसा हो सकता है। ऐसे में आनन फानन में पूर्ति विभाग को से संपर्क कर परिवहन विभाग ने जब्त 52 सिलेंडर सिपुर्द कर दिया। एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह ने ने बताया कि वैसे भी सिलेंडर बाद में जिला पूर्ति विभाग को ही सौंपा जाता है।

एआरटीओ सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न रूटों पर अभियान चलाया। इसमें 21 वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन को सीज किया गया। जिस टैंपो को सीज किया गया था। उसके पास कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें