फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: दो बच्चों के पिता को चढ़ा इश्क का भूत,युवती की शादी का रिश्ता तुड़वाया; फिर धमकाया...केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हो गया। युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो उसने होने वाले पति को उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हो गया। युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो उसने होने वाले पति को उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौला गेट टनकपुर रोड निवासी अबरार अहमद ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी बहन का रिश्ता उत्तरप्रदेश के स्वार रामपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उनके पड़ोस में रहने वाला शादाब विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। शादाब ने बहन को बहला फुसलाकर दोस्ती कर ली। अपने भरोसे में लेकर उसके साथ फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि एक दिन शादाब को बहन का रिश्ता होने की बात पता चली। इस पर उसने बहन को धमकाना शुरू कर दिया। शादी करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, 14 अगस्त को फंदे पर लटका मिला था शव
विज्ञापन


यह बात बहन ने परिवार को बताई। परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने फोटो बहन के होने वाले पति को भेज दी। फोटो व वीडियो देखने के बाद होने वाले होने वाले पति ने रिश्ता तोड़ दिया। 15 अगस्त की रात नौ बजे शादाब उनके घर आया और बहन व परिवार को धमकाने लगा। आरोपी ने परिवार वालों के साथ हाथापाई की। जिसमें अजमत खां व रहीम बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बेस व एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पर धमकी, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें