फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेगोर हाउस ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप

Sun, 15 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
निमोनिक कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लामाचौड़ में तीन दिनी वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। टेगोर हाउस ने सबसे अधिक पदक जीत कर ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिन जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में अंडर 12, 14, 16 वर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 100 मी. रिले रेस, टेबल-टेनिस, खो-खो, डिस्कस थ्रो, शाट-पुट आदि खेलों का आयोजन हुआ, इसमें अंजली बिष्ट, दिव्या करायत, साहित्य क्वीरा, पारस जीना, पीयूष बिष्ट, प्रथम नैनवाल, रितिका, शुभि, रिया, कनिका, मोहित कन्याल, रवि कश्यप, हरित भगत, अंजली भट्ट, कमल बिष्ट, कुनाल पडलिया, कमल पाठक, अभिषेक मेहरा, प्राची बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, हर्षित पडलिया आदि प्रथम स्थान पर रहे।
विजयी प्रतिभागियों को मदर्स होम स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह रौतेला ने पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधक कैलाश भगत ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता बिष्ट, व्यायाम शिक्षक जनार्दन डूंगराकोटी, प्रमिला पंवार आदि थे। संचालन उप प्रधानाचार्य मनोरमा जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें