फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जल संरक्षण के साथ बचाया जाएगा शिप्रा नदी का अस्तित्व

Wed, 15 Oct 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भवाली। मोक्षदायिनी कही जाने वाली शिप्रा नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए जिला योजना की 19.50 लाख की धनराशि से जल संरक्षण के काम किए जाएंगे। सिंचाई विभाग को जिला योजना से धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शिप्रा नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इस अभियान के बात यह कार्यवाही सामने आई है। जिला योजना से भवाली के घोड़ाखाल क्षेत्र में शिप्रा नदी के जल संरक्षण के लिए 10 लाख से चैकडेम समेत अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। भवाली के श्यामखेत क्षेत्र में भी 9.50 लाख की लागत से जल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि नदी के जलस्तर को निरंतर रखने के लिए घोड़ाखाल और श्यामखेत में जल संरक्षण के कार्य किए जाने हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग को जिला योजना से धनराशि जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें