हल्द्वानी के जीतपुर नेगी में वन मंत्री सुबोध उनियाल को सड़क और नाले की समस्या बताते मेयर गजराज
हल्द्वानी। वन मंत्री सुबोध उनियाल मंगलवार को नगर निगम के जीतपुर नेगी वार्ड में पहुंचे। यहां मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने वन मंत्री को वन भूमि पर स्थित सड़क और नाले से संबंधित समस्याओं को हल कराने की मांग की।
उनियाल ने सड़क और नाले का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेयर को आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर पर क्षेत्र में सड़क और नाले का निर्माण शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे। सड़क निर्माण को वन मंत्री से मिले पार्षद : वार्ड-58 तल्ली हल्द्वानी के डी क्लास खन्ना फार्म व केशवपुरम में सड़क निर्माण में आड़े आ रही वन भूमि के लिए पार्षद मनोज जोशी वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिले। सर्किट हाउस में वन मंत्री से मिले पार्षद ने कहा कि इन क्षेत्रों में 50 साल से अधिक समय से सड़क नहीं बन पाई है। करीब 200 कॉलोनीवासी वन भूमि से होकर आवाजाही करते हैं। इस पर वन मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।