हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में शगुन आखर और गोल्ज्यू पूजन के साथ उत्तरायणी महोत्सव का आगाज हो गया है। दोपहर में कुमाऊनी नाट्य प्रतियोगिता और शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपने गीतों के बोल से रंग चढ़ा दिया था।
बुधवार को उत्तरायणी महोत्सव शुरू हुआ। दोपहर में हुई कुमाऊंनी नाट्य स्पर्धा हुई। इसमें देवभूमि एकेडमी ने पहला और एपीएस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शाम में मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लोक गायक अमित गोस्वामी ने कैले बजे मुरुली..., काली गंगा को कालो पाणी... आदि गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। हरेंद्र कठायत ने मेरा हाथ चूड़ियां अंजू बाजनी छम... गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
इससे पहले सुबह मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर व बीना कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल व गीता बगडवाल ने पूजा कर महोत्सव का विधिवत आगाज किया। वहां देवेंद्र तोलिया, गोपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक बनौली, शोभा बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, धन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बोरा, हेम चंद्र भट्ट आदि थे।