फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की मुनस्यारी में इंडोर गेम के लिए बहुउद्देशीय हॉल और दर्शकदीर्घा का निर्माण करने की घोषणा

विज्ञापन
मुनस्यारी जोहार क्लब की ओर से आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से समापन करते सीएम। स - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मौसम खराब होने के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी जोहार क्लब की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में नहीं आ सके। उन्होंने वर्चुअल जुड़कर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान उन्होंने मुनस्यारी में साहसिक खेल गतिविधियों के लिए जोहार क्लब को स्कीइंग किट दिलाने, इंडोर गेम कराने के लिए बहुउद्देश्यीय हॉल और दर्शक दीर्घा बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

जोहार क्लब के 67वें वार्षिक खेलोत्सव में वर्चुअल जुड़कर सीएम धामी ने बुधवार को कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने खेल आयोजकों और खेलोत्सव में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। धामी ने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति लागू की है जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए कई प्रावधान किए हैं। हम मुनस्यारी सहित पिथौरागढ़ जिले के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। यहां जोहार क्लब मुनस्यारी के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, सचिव गौरव सिंह पांगती, गोकर्ण मर्तोलिया, श्रीराम धर्मशक्तू, त्रिलोक बृजवाल, उत्तम जंगपांगी आदि रहे। वहीं जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ से समापन तक खेलोत्सव में क्षेत्र प्रमुख भावना देवी को न बुलाने पर शिल्पी समिति के अध्यक्ष बसंत कुमार आर्या ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि खेलोत्सव में क्षेत्र प्रमुख को न बुलाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें