फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कूड़ादान खुद कूड़ा, पर्यटन पर लग रहा बदनुमा दाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से यहां मॉल रोड व ठंडी सड़क में लगाए गए कूड़ादान खूद कूड़ा हो गए हैं। टूटे हुए कूड़ादान काम के तो हैं नहीं, सौंदर्य पर बदनुमा दाग जरूर लगा रहे हैं। इससे नैनीताल आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की नजरों में शहर की छवि खराब हो रही है।
बता दें कि प्रसिद्ध पर्यटक नगरी होेने के कारण पर्यटकों की सुविधा का प्रबंधन जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन की ओर से चुनौतीपूर्ण रहता है। बड़ी धनराशि खर्च कर सु्विधा के इंतजाम करना किसी चुनौती से कम नहीं। कूड़ेदानों की खराबी पर नगर की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है। नगर पालिका की ओर से यहां मॉल रोड तथा ठंड़ी सड़क में गीले व सूखे कूड़े के लिए कूड़ादान लगाए गए। यहां कूड़े का अलग तो कभी किया नहीं गया लेकिन लगाए गए कूड़़ादान खुद कूड़ा हो गए हैं। किसी कूड़ेदान का एक बिन गायब है तो किसी की वेल्डिंग टूटी है। इन्हें ठीक न करने व उपेक्षा के चलते अधिकांश निष्प्रयोज्य होकर बदनुमा दाग बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल का कहना है कि कूड़ादान का मामला उनके संज्ञान में है। उनका देहरादून दौरा प्रस्तावित है। इसमें कूड़ादान के साथ ही कई अन्य समस्याओं का समाधान होना है। नए कूड़ादान लाने के साथ ही पुरानों को ठीक भी किया जाएगा।
....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें