नदी को चैनलाइज का काम हुआ शुरू
सोमवार को जलस्तर कम होने पर गौला नदी को चैनलाइज करने के लिए चार पोकलेन नदी में उतारीं गईं। इसमें से दो मशीन लोनिवि और दो मशीनें एनएचएआई की रहीं। नदी को चैनलाइज करने के बाद ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा। चैनलाइज करने में करीब तीन दिन का समय लग सकता है।
टेंडर पर टेंडर और करोड़ों का खेल
साल 2008 में गौला पुल बहने के बाद वुडहिल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने साढ़े 19 करोड़ की लागत से नया पुल बनाया था जो साल 2013 में तैयार हुआ था। इसके बाद 19 अक्तूबर 2021 में पुल की एप्रोच सड़क बह गई। तब इसे दुरुस्त करने में नौ करोड़ रुपये का खर्च आया था।
चोरगलिया सड़क के निरीक्षण के लिए कल आएगी पंतनगर की टीम
गौला नदी के उफान पर आने के बाद चोरगलिया सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। चोरगलिया क्रॉसिंग से गौला पुल की तरफ जाने वाली इस सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि इसे दुरुस्त करने में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आएगा। वहीं विशेषज्ञों की राय के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया था। उन्होंने निरीक्षण के लिए बुधवार का समय दिया है। टीम में विवि के सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। इनकी राय के अनुसार स्टीमेट में बदलाव किया जाएगा।