फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैंणी सेना ने अब तक की सबसे अधिक 35.14 लाख की वसूली की

Tue, 20 Jan 2026 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की बैंणी सेना ने तीन साल में पहली बार यूजर चार्ज के तौर पर 35.14 लाख की वसूली की है। इससे पहले कूड़ा कलेक्शन से हर माह 30 से 33 लाख तक की आय होती रही है।
विज्ञापन

17 दिसंबर को मेयर गजराज सिंह बिष्ट व नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बैंणी सेना की समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान बैंणी सेना के नियमित रसीदें जमा न करने का मामला भी सामने आया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और दिसंबर के यूजर चार्ज के तौर पर अब तक की रिकार्ड वसूली हुई। गौरतलब है कि अक्तूबर 2022 में नगर निगम के वार्डाें से वसूली के लिए बैंणी सेना की तैनाती की गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें