फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी और नैनीताल की हवा हुई साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़े दिवाली के तीन दिन बाद राहत देने वाले रहे। अब एक्यूआई घटने लगा है। हल्द्वानी के साथ ही नैनीताल में भी एक्यूआई ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में नैनीताल का एक्यूआई 100 के नीचे पहुंचा जबकि हल्द्वानी का भी घटकर 134 हो गया।
विज्ञापन

दिवाली के एक दिन पहले से ही हल्द्वानी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। 17 अक्तूबर से तो एक्यूआई ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया जो अब तक जारी है। दिवाली के दिन एक्यूआई 194 था जो अगले दिन घटकर 187 और अब 134 पहुंचा है। नैनीताल में दीपावली के दिन एक्यूआई 111, 21 अक्तूबर को 109 और 22 अक्तूबर को 91 दर्ज किया गया।
जेएलएन राजकीय अस्पताल रुद्रपुर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 217 से घटकर यह 170 पहुंचा जबकि दिवाली के दिन यहां 243 एक्यूआई रिकार्ड किया गया था। काशीपुर में भी एक्यूआई 151 पहुंचा जो एक दिन पहले 172 से कम रहा। दिवाली के दिन यहां 217 था।
विज्ञापन


-
अब वायु प्रदूषण में कमी आनी शुरू हो गई है। हवा भी साफ हो रही है। दिवाली की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा था। पीएम 2.5 के पार्टिकल भी तेजी से हवा के साथ मिलते रहे और प्रदूषण का कारक बने। - अनुराग नेगी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें