फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोनिवि कार्यालय में खुला अराजकता का टेंडर

Sat, 06 Dec 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के लोक निर्माण कार्यालय में सड़कों के टेंडर खोलने की प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को जमकर अराजकता देखने को मिली। कार्यालय पहुंचे कई ठेकेदारों और उनके समर्थकों ने आपस में धक्का-मुक्की कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक कार व एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर सीज की है । शनिवार को टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पीरूमदारा में सड़क निर्माण के 35 व 60 लाख रुपये से दो कार्य होने हैं। 15 ठेकेदार इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुए थे। बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे टेंडर खोले जाने थे। इसके लिए करीब 15 ठेकेदारों समेत 50 से अधिक समर्थक कार्यालय पहुंचे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान टेंडर पाने के लिए कुछ लोग कार्यालय में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। माहौल बिगड़ता देख उन्होंने सूचना दी तो पुलिस सात लोगों को कोतवाली ले आई।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी सज्जन सिंह, दयाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, विक्की सिंह, सुखराज सिंह, सरदूल सिंह को हिरासत में कोतवाल लाया गया। सभी का चालान किया गया है। दयाल सिंह के कब्जे से लाइसेंसी रिवाॅल्वर व एक वाहन यूके04एए-5701 को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


माहौल बिगड़ने की जताई थी आशंका
लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि टेंडर के दौरान माहौल बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए एक दिन पूर्व कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की थी। हालांकि अधिकारियों की ओर से कार्यालय में पुलिस तैनात नहीं की गई।

सरकारी कार्य में बाधा डालने और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जब्त रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे मामलों में गुंडा अधिनियम और जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें