फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल 2016 के बाद सबसे गर्म दिन रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार को तापमान में फिर तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इस बार 10 अप्रैल 2016 के बाद सबसे अधिक तापमान का रिकार्ड बना है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को रेड अलर्ट भी जारी किया है जबकि 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

10 अप्रैल 2016 को तापमान सबसे अधिक 38 डिग्री था। रविवार को सात साल बाद तापमान 37.2 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम पांच डिग्री बढ़कर 26.6 और न्यूनतम पांच डिग्री बढ़कर 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग देहरादून ने 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वर्ष तापमान अधिकतम
2022 - 37.2
2021 - 36.5
2020 - 32.5
2019 - 34.5
2018 - 29.5
2017 - 34.6
2016 - 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें