फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने जजी कोर्ट के पास बुधवार को अवैध शराब के साथ एक टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से आठ पेटी देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने चेकिंग के दौरान जजी कोर्ट के पास एक टेंपो चालक को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने टेंपो से आठ पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने के बाद चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक राहुल आर्या (27) जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि वह शराब को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें