फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोर ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सात जून को 17 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की चचेरे बहन के घर पहुंचा। वहां उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने भी किशोर को उनके घर से निकलते देखा था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें