फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेपाल से शैक्षिक भ्रमण पर सदस्यों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में सोमवार को नेपाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए 15 सदस्यों का दल पहुंचा। दल में शुक्ला फाटा नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी, होटल कारोबारी शामिल रहे। दल को कॉर्बेट पार्क में वन्यजीव संरक्षण समेत जंगल सफारी के मैनेजमेंट विषय पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को कॉर्बेट कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में नेपाल से आए दल के सदस्यों को वन्यजीव संरक्षण, एंटी पोचिंग मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। दल के सदस्यों ने काॅर्बेट के झिरना जोन में जंगल सफारी की। उन्होंने रामनगर के जिप्सी मालिकों और चालकों से भी बात की। दल के सदस्यों ने नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क के लिए भी टूर पैकेज बनाने के बाबत वार्ता की। बैठक में उपनिदेशक राहुल मिश्रा, एसडीओ बिजरानी अमित ग्वासाकोटी समेत नेपाल से आए सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें