फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी लगाई, संकट में बच्चों की पढ़ाई

Fri, 23 Oct 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। एक ओर पहले से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। दूसरी तरफ जनगणना में 300 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगने से विद्यार्थियों की परेशानियां और बढ़ गई है। शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाए जाने से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने से अभिभावक भी चिंतित हैं। पूर्व में भी शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगाई गई थी ऐसे में एक बार फिर से जनगणना में ड्यूटी लगाए जाने से स्कूली बच्चों को पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इसमें सबसे अधिक परेशानी कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में सरकार और जिला प्रशासन को शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगानी चाहिए।
जनगणना में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है उनको निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। विभाग का प्रयास रहेगा कि बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। -रणजीत सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें