पीरुमदारा। ग्राम बसई में प्रशासन की टीम ने नेशनल हाईवे के पास स्थित दो अवैध मजारों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करने की कार्रवाई की। एसडीएम गोपाल चौहान ने बताया कि दोनों मजारों को हटाने के लिए बीते दो सप्ताह से नोटिस जारी किया गया था। मजार नहीं हटाने पर प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीन की मदद से मजारों को हटाने की कार्रवाई की।