फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: शिक्षक और कर्मचारी सड़क पर उतरे, पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए निकाली रैली; चेतावनी दी

Fri, 27 Sep 2024 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक और कर्मचारियों ने सड़क पर उतकर एनपीएस, यूपीएस गो बैक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
 
विज्ञापन
शिक्षक और कर्मचारी सड़क पर उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक और कर्मचारियों ने सड़क पर उतकर एनपीएस, यूपीएस गो बैक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ये  पढ़ें- Haldwani News: डीजीपी साहब...शहर को नशे से बचा लीजिए, जनसंवाद कार्यक्रम में DGP ने सुनीं समस्याएं

 

बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति और जिला मंत्री मदन बर्तवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों का हक है। उन्होंने कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस की कमियों के बारे में बताया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। कर्मियों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। रैली में विवेक पांडे, गोकुल मर्तोलिया, गिरीश जोशी, हरकेश भारती, मनोज पंत, कुबेर मेवाड़ी, नंदन गोस्वामी, रश्मि पांडे, नमिता पाठक, डिकर सिंह पडियार, जानकी अधिकारी, हिमांशु पांडे सहित कई कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें