फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटक से टैक्सी चालक ने की अभद्रता, गाइड ने पीटा

विज्ञापन
नैनीताल में टैक्सी चालक व पर्यटकों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस चौकी में टैक्सी चालकों के साथ आ? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। दिल्ली से घूमने पहुंचे पर्यटक की किराए को लेकर टैक्सी चालक से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो टैक्सी चालक के समर्थन में पहुंचे गाइड ने पर्यटक को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। बाद में पर्यटक कोतवाली पहुंचा। इस पर पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी संजीव अग्रवाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। संजीव ने बताया कि वह मॉल रोड स्थित एक होटल में ठहरे हैं। शनिवार सुबह वह बच्चों के साथ घूमने के लिए निकले, तभी तल्लीताल में उन्हें एक पर्यटक गाइड ने टैक्सी से घुमाने की बात कही। विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घुमाने के लिए आठ सौ रुपये में सौदा तय हुआ।
संजीव ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक ने उन्हें तय सौदे के अनुसार एडवेंचर पार्क और अन्य स्थलों पर नहीं घुमाया। एडवेंचर पार्क घुमाने की बात पर टैक्सी चालक नौ सौ रुपये और मांगने लगा।
विज्ञापन

अग्रवाल ने बताया कि टैक्सी चालक केव गार्डन पर उन्हें टैक्सी से उतारकर किराया मांगने लगा। इस पर उन्होंने होटल तक छोड़ने पर ही पैसे देने की बात कही। तभी टैक्सी चालक ने गाइड से फोन पर बात करवाई और गाइड उन्हें फोन पर गालियां देने लगा। उन्होंने बताया कि वापसी में टैक्सी चालक ने उन्हें होटल से पहले ही मॉल रोड पर उतार दिया। तभी वह गाइड आ पहुंचा और उनसे अभद्रता, मारपीट शुरू कर दी। पर्यटक ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो गाइड मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें