तेज रफ्तार तेल का टैंकर चकलुआ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे हल्द्वानी से कालाढूंगी जा रहा तेल का खाली टैंकर कालाढूंगी के पास चकलुआ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 सेवा के माध्यम से दोनों को एसटीएच भिजवाया।
यहां इलाज के दौरान क्लीनर ज्ञान सिंह (20) निवासी बरेली की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी