हल्द्वानी। अमर उजाला और शहर की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक संस्था हरि:शरणम जन की ओर से लॉकडाउन में घर पर बैठे स्कूली बच्चों के लिए एक खास प्रतियोगिता ‘मैं जागरूक हूं’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। तीनों वर्गों के प्रथम विजेताओं को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेजा जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता आज शुक्रवार से शुरू होगी।
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि लॉकडाउन में घर पर बैठे बच्चों के उत्साहवर्धन और उनमें रचनात्मक भावनाओं का विकास करने के उद्देश्य से अमर उजाला और उनकी संस्था की यह अनूठी पहल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी प्रविष्टि व्हाट्सएप के माध्यम से अपराह्न तीन बजे तक भेजनी होगी। उसी दिन विजेताओं का परिणाम घोषित कर इनाम की राशि उन्हें आनलाइन भेजी जाएगी। अमर उजाला में विजेताओं का फोटो भी प्रकाशित की जाएगी।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी:
- एक से छह आयु वर्ग।
- छह से 10 आयु वर्ग।
-11 से 15 आयु वर्ग।
आज का विषय : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ‘मैं जागरूक हूं’ के तहत आज कोरोना पर अपने भाव व्यक्त करते हुए पेंटिंग भेजनी है। उत्कृष्ट पेंटिंग का निर्णय हमारी जूरी के द्वारा किया जाएगा।
नोट : प्रतियोगी को अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखकर देना होगा। प्रतियोगी को अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हॉट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436
अमर उजाला रचनात्मक कार्यों को नया रूप देता आ रहा है। हरि: शरणम जन सदा ही ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करता है। हमें इस मुहिम में शामिल होने की प्रसन्नता है। आशा है सभी बच्चों को इससे मानसिक विकास व लाभ होगा। - स्वामी रामगोविंद दास भाई जी, हरि:शरणम जन प्रमुख।