फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुप्पी पांडे हत्याकांडः जमानत के लिए ऑनलाइन जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी के बहुचर्चित भुप्पी पांडे हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में ऑनलाइन दाखिल किया गया। जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी कर सुनवाई की तिथि से पहले जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दो भाईयों गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता ने 15 दिसंबर को दिनदहाड़े हल्द्वानी में काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता पंकज कुलौरा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे की अदालत में आरोपी गौरव गुप्ता का ऑनलाइन जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
इस पर न्यायालय ने सरकार से जवाब मांगा है। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले में हल्द्वानी के संबंधित थानाध्यक्ष से मामले की सुनवाई की तिथि से पूर्व केस डायरी और आरोपी का आपराधिक इतिहास के बाबत जानकारी तलब की है। उन्होंने बताया कि मामले में सुनवाई 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें