फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सूरजमल नर्सिंग कालेज बंद रहा, गेट पर धरने पर डटे रहे विद्यार्थी

Fri, 31 Jul 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। सूरजमल नर्सिंग काॅलेज में बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद बृहस्पतिवार को महाविद्यालय बंद रहा जबकि आंदोलन पर बैठे विद्यार्थियों ने गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को नर्सिंग और जीएनएम के विद्यार्थियों ने काॅलेज में तालाबंदी कर दी थी जिससे कालेज में चार घंटे तक बवाल मचा रहा। दूरस्थ स्थानों से आने वाली शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को कालेज बंद रहा जबकि छात्रों ने गेट पर धरना जारी रखा।
इधर देर शाम सूरजमल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय ने भारतीय नर्सिंग परिषद के समक्ष विश्वविद्यालय के पुनः निरीक्षण के लिए अनुपालन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और पुनः निरीक्षण के लिए आईएनसी से अनुरोध किया गया है। निरीक्षण की तिथि मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की अन्य मांगों के संबंध में एडीएम की तरफ से जांच चल रही है। उसके बाद आदेश पर न्यायिक, वैधानिक विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे अपनी नियमित शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखें और केवल विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
इनसेट
बच्चों के साथ धोखा कर रहा सूरजमल कॉलेज : बेहड़
विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा है कि सूरजमल कॉलेज के विद्यार्थी लंबे समय से आंदोलन पर हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज बच्चों के साथ धोखा कर रहा है। आईएनसी की मान्यता नहीं थी तो बच्चों को प्रवेश क्यों दिया गया। विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर बिना मान्यता के नर्सिंग और जीएनएम की कक्षाएं कैसे चल रही हैं। बच्चों को डिग्री नहीं मिलेगी तो वे नौकरी कैसे करेंगे। अगर कॉलेज को मान्यता नहीं मिलेगी तो बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें