फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, स्टूडियो में रातभर की दरिंदगी; सुबह शक्तिफार्म ले गया दूसरा आरोपी

Thu, 30 Jul 2026 10:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के साथ दो अलग-अलग युवकों ने दुष्कर्म किया। पहले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मुखानी स्थित स्टूडियो ले जाकर रातभर दरिंदगी की, जबकि दूसरे आरोपी ने उसे सितारगंज के शक्तिफार्म ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र से लापता किशोरी के साथ दो युवकों के दुस्साहसी वारदात को अंजाम देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया। रातभर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसे गली में छोड़ गया। किशोरी डीके पार्क के पास पहुंची जहां उसे दूसरा युवक मिला और उसे सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया। उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

कोतवाली क्षेत्र निवासी 12 साल की नाबालिग अपनी बड़ी बहन के साथ हुए झगड़े से नाराज होकर 29 जुलाई की रात करीब 12 बजे घर से चली गई। सुबह उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन शुरू की। दो युवक अलग अलग समय पर किशोरी के साथ सीसीटीवी में नजर आए। उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी कुसुमखेड़ा और सौरभ बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर गौलापार के रूप में हुई। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि रात किशोरी उसे रोडवेज के सामने बर्फ वाली गली में मिली, जिसे वह गाड़ी में अपने मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया। जहां रात भर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद सुबह बर्फ वाली गली में ही छोड़ दिया। इसके बाद सौरभ बिष्ट किशोरी को शक्तिफार्म ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को हल्द्वानी छोड़ कर चला गया। किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में प्रयुक्त आरोपी विक्रम का वाहन भी सीज कर दिया गया है।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपियों पर पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। -मनोज कत्याल एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें