फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला बैराज से पांच घंटे पानी बंद रहने से जलसंस्थान की पेयजलापूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज में गेटों की मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से जलसंस्थान के फिल्टर प्लांटों की पानी की सप्लाई पांच घंटे बंद रही। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र की ढाई लाख की आबादी को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिल्टर प्लांटों से सीधी होने वाली पानी की सप्लाई दोपहर बाद बहाल हुई लेकिन ओवरहेड टैंकों से आपूर्ति वाले इलाकों में शाम की सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

गौला बैराज में गेटों की मरम्मत के काम के लिए रुड़की से विशेषज्ञ भी पहुंचे थे लेकिन गौला में पानी का बहाव तेज होने की वजह से गेटों का काम नहीं हो पाया। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को काम न होने की स्थिति में दोपहर एक बजे बाद जलसंस्थान के फिल्टर प्लांटों की पानी की सप्लाई खोल दी गई थी। बैराज के गेटों की मरम्मत का काम अब अप्रैल महीने में किया जाएगा।
इधर, दोपहर बाद गौला बैराज से पानी मिलने पर जलसंस्थान के फिल्टर प्लांटों में पानी के शोधन का काम किया गया। इसके बाद फिल्टर प्लांटों से सीधी पानी की सप्लाई शुरू हो गई थी मगर ओवरहेड टैंक भरने में समय लगने के कारण कई इलाकों में शाम की सप्लाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय पानी की सप्लाई हुई थी। कहा कि गौला बैराज से पानी मिलने पर फिल्टर प्लांटों से सीधी आपूर्ति सुचारु हो गई थी लेकिन पानी का शोधन होने एवं ओवरहेड टैंक भरने में चार से पांच घंटे का समय लगने के कारण कई क्षेत्रों में शाम की पानी की सप्लाई बाधित हुई। शनिवार से पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। हालांकि नलकूप से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हुई।
ओवरहेड टैंक की मरम्मत शुरू
हल्द्वानी। जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट में स्थित ओवरहेड टैंक की लीकेज की मरम्मत का काम भी चल रहा है। इस वजह से शीशमहल और कैनाल रोड इलाके में शनिवार को भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। मगर शहर के अन्य हिस्सों में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें