नैनीताल। शहर में बुधवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद करीब 12 बजे अचानक आसमान में बादल घिर आए। कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चलता रहा।
बारिश के चलते शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होने के कारण लोगों को खास दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही सामान्य बनी रही। करीब एक घंटे बाद बारिश थम गई और आसमान फिर साफ होने लगा। इसके बाद दोबारा अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। बारिश और धूप के बीच मौसम में आए बदलाव का लोगों ने भी आनंद लिया। शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। माई सिटी रिपोर्टर