फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मिलती-जुलती 19 वेबसाइटों के संचालकों को नोटिस जारी

Thu, 24 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती 19 वेबसाइटों को नोटिस जारी किया है। इन वेबसाइटों पर पर्यटकों को भ्रमित कर अधिक रकम वसूलने का आरोप है। पार्क प्रशासन ने पर्यटकों से केवल सीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट https://corbettgov.org/ से ही बुकिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए इन 19 वेबसाइटों को नोटिस दिए गए हैं। कई वेबसाइट संचालकों ने पार्क प्रशासन की आपत्तियों पर अमल करते हुए अपनी वेबसाइट में आवश्यक बदलाव भी किए हैं। ये वेबसाइटें सीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट होने का आभास कराती हैं। पर्यटक इन्हें असली समझकर बुकिंग के लिए संपर्क करते हैं जिससे उन्हें अधिक भुगतान करना पड़ता है।

ऑनलाइन बुकिंग का विवरण
पिछले एक साल में ऑनलाइन बुकिंग कराने में रामनगर के ट्रैवल एजेंट सबसे आगे रहे हैं। रामनगर से कुल 22,364 बुकिंग कराई गईं। इसके बाद काशीपुर से 5,693, हल्द्वानी से 2,799, नैनीताल से 1,293, गाजियाबाद से 404 और मेरठ से 257 बुकिंग दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें