फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सनराइजर और नीरज राठौर क्रिकेट क्लब विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में उत्कर्ष तिवारी के 109 रनों की शतकीय पारी और यशराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अविरल भंडारी बेहतरीन बाॅलिंग के बल पर नीरज राठौर क्रिकेट क्लब विजेता बना।
विज्ञापन

गौलापार के एमएस क्रिकेट ग्राउंड में सनराइजर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरा प्लेफिट क्रिकेट क्लब 25 ओवरों में 111 रन ही बना सका। टूर्नामेंट का दूसरा मैच वैंडी क्रिकेट ग्राउंड में रामराज क्रिकेट क्लब बनाम नीरज राठौर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें नीरज राठौर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 220 रनों बनाए।
जवाब में रामराज क्रिकेट क्लब की टीम ने 147 रनों पर सिमट गई। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के संरक्षक हरीश रावल, अध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष रमेश लोहनी, सचिव रमेश दानू, सह सचिव प्रदीप गढ़िया और लीग कोऑर्डिनेटर सुरेश सोनियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें