फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को मिलती है सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सामुदायिक सहभागिता के तहत आयोजित जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में जिले के सभी विकास खंडों के स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एमबी इंटर काॅलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि समय समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी जीवन में कई बातें सीखने को मिलती हैं। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, गणेश चंद पांडे, मोहन पाठक, डीईओ एचबी चंद आदि थे।
विज्ञापन

यह रहे सपनों की उड़ान प्रतियोगिताओं के विजेता
सपनों की उड़ान कार्यक्रम के दौरान हुई सपनों की दौड़ में सिमरन, चांदनी व ममता, आदर्श महिला प्रेरक समूह में मीना देवी, सरस्वती देवी, ईशा, कमला देवी व कविता देवी, स्टाल संयोजन में ओजस्विनी त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश, गुंजन सौम्या, कशिश सिंह व पिंकी चंद्रा, आदर्श एसएमसी में राप्रावि गिनती गांव, राप्रावि अमेल व राबाइंका दौलिया हल्दू, लोकनृत्य में यामिनी गोस्वामी टीम, निशा जीना टीम व अंजली टीम, लोक गायन में पंकज भट्ट टीम, अराध्या बिनवाल टीम व मानवी मेहरा टीम, नुक्कड़ नाटक में वैष्णवी टीम, अंजली टीम व लक्की डंगवाल टीम विजेता रही। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें