फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र मुखर

विज्ञापन
कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों के दो गुट कुमाऊं विवि पहुंचे और शासन को छात्रसंघ चुनाव की सिफारिश भेजने के लिए दबाव बनाया। छात्रनेताओं ने शीघ्र चुनाव की घोषणा न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने और उच्चशिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। इस संबंध में उच्चशिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन कुलपति को सौंपा।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों के दो गुट छात्रसंघ चुनाव और परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर कुमाऊं विवि नैनीताल पहुंचे। जहां एक गुट ने छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द कराने की प्रक्रिया में आ रही बाधा के रूप में परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के लिए कुलपति को और दूसरे गुट ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों सूरज भट्ट, चिराग संभल, कौशल बिरखानी, सूरज पांडे, निहित नेगी, सूरज जंतराल आदि शामिल रहे।
हमें शासन का जो निर्देश होगा, उसके अनुसार छात्रसंघ चुनाव कराने को तैयार हैं। छात्रनेता उनके पास भी कई बार इस संबंध में मांगपत्र लेकर आ चुके हैं जिसे कुमाऊं विश्वविद्यालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीआर पंत प्राचार्य, एमबीपीजी कॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें