फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर भिड़े, कार तोड़ी; जानें पूरा मामला

Wed, 27 Mar 2024 07:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। धीरे-धीरे छात्रनेताओं की झड़प मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
कार तोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। होली का रंग लगाने के दौरान आपस में झड़प हो गई, जो मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया।

ध्रुव पांगती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार दोपहर एक बजे काठगोदाम चौराहे पर खड़ा था। उसी समय 12 लोग अलग-अलग स्कूटी से आए। उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया और मेरे साथी का मोबाइल टूट गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Holi 2024: हल्द्वानी में दो दिन जमकर उड़ा गुलाल, DJ की धुन पर नाचे लोग; अधिकारियों ने अपने घरों में खेली होली
विज्ञापन


जब इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी छात्रों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बेस अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार तोड़ दी। ध्रुव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें