फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गहरी खाई में मिला छात्र का शव, मौत से पहले दोस्त को भेजी थी लोकेशन की फोटो; आत्महत्या या हत्या?

Thu, 01 May 2025 03:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में हाईस्कूल के छात्र रोहन बोरा का शव गहरी खाई में मिला। बताया जा रहा है कि उसके पिता बजून के ग्राम प्रधान हैं। रोहन का बुधवार को आईसीएसई परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ था।
विज्ञापन
खाई से रोहन का शव निकालती एसडीआरफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ्स विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र रोहन बोरा का शव ग्राम पंचायत घुग्घूसिगड़ी से लगभग सात किलोमीटर आगे कुंजखड़क से पहले चीड़ फीजन स्थल के पास गहरी खाई में मिला। बताया जा रहा है कि उसके पिता बजून के ग्राम प्रधान हैं। रोहन का बुधवार को आईसीएसई परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ था। घर से वह स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा बल्कि किराए पर ली बाइक सहित कुंजखड़क के पास खाई में उसका शव मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्र ने मौत से पहले अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर उस स्थान की फोटो भेजी थी। शव खाई में इतना नीचे था कि बड़ी मुश्किल से बर्ड वाचिंग कराने वाले स्थानीय गाइडों के टेलीस्कोप से उसका शव नजर आया।एसडीआरफ व ग्रामीणों ने मृतक के शव को बड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें