भू कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन करते यूकेडी कार?
हल्द्वानी। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भू-कानून लागू करने एवं मूल निवासी बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर शनिवार को के लिए बुद्ध पार्क में सांकेतिक धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में अगर राज करना है तो स्थानीय लोगों की भावनाओं व समस्याओं को समझना होगा। कहा कि 20 वर्षों से राष्ट्रीय पार्टियों ने विकास के नाम पर यहां की जनता को ठगा है। अगर जनता उत्तराखंड क्रांति दल को मौका देती तो उत्तराखंड की दशा और दिशा कुछ अलग होती है क्योंकि उक्रांद जनता के लिए हमेशा पूरे 5 साल लगातार संघर्ष करती है और राष्ट्रीय पार्टी सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देती हैं और जनता के सामने झूठे वादों का दिखावा करती हैं। धरने देने वालों में महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, एनडी तिवारी, भावना दिनेश, चंद्र नौटियाल, नरेंद्र कुमार पांडे, रमेश पाठक, रमेश जलाल, उत्तम बिष्ट, गोविंद सिंह, मो. फुरकान आदि मौजूद रहे।