फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड की सड़कों पर जमने लगा पाला, चूना और नमक का हो रहा छिड़काव, इस बीच बढ़े हादसे

Sat, 23 Dec 2023 03:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़कों पर जमने वाले पाले से छुटकारा पाने के लिए चूना पाउडर और नमक के मिश्रण का छिड़काव शुरू किया गया हैं। सड़क पर जमा पाले पर रपटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठंड का असर सड़कों पर भी दिखने लगा है। सड़क पर जमा पाले पर रपटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस कारण जागेश्वर क्षेत्र के सड़कों में चूना और नमक का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


जागेश्वर धाम के आसपास तापमान माइनस में पहुंच गया है। तापमान गिरने से आरतोला-नैनी-जागेश्वर सड़क पर पाला जमने लगा है। इससे सड़क पर दो पहिया और चौपहिया वाहनों के पाले पर रपटने से दुर्घटना का का खतरा बना हुआ है। 22 किमी लंबी इस सड़क पर पाला जमे स्थानों पर 50 किलो से अधिक चूना और नमक का छिड़काव किया गया है। 
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता आलोक ओली ने बताया कि सड़क पर पाला जम गया है। इस कारण लोनिवि गातार सड़क पर नमक का छिड़काव कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें