फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विवि : डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश का एक और मौका

Thu, 20 Aug 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित खेल विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। छात्रसंख्या कम रहने के कारण जनवरी से कक्षाएं शुरू करने की योजना है। इसके लिए दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की प्राथमिकता पहले सत्र में डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करना है। डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का उद्देश्य 12वीं पास छात्र-छात्राओं को खेल विवि से जोड़ना है। हालांकि, विवि प्रशासन छात्रों के प्रवेश की संख्या से संतुष्ट नहीं है।



खेल विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता डिग्री कोर्स का संचालन है। डिप्लोमा कोर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी। जनवरी से डिप्लोमा कोर्स में पाठ्यक्रम संचालन करने की योजना है। -अमित सिन्हा, कुलपति, खेल विवि।
विज्ञापन







प्रवेश के लिए 50 फीसदी भी पात्र नहीं

हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय के पहले सत्र में प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की संख्या निर्धारित लक्ष्य के आधे से भी कम रही है। बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई।

विवि में एक सितंबर से तीन डिग्री और नौ डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू होने हैं। पहले सत्र में कुल 300 छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक डिग्री कोर्स में 40 और डिप्लोमा कोर्स में 20 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना था। हालांकि, लिखित, शारीरिक और खेल कौशल परीक्षा के लिए प्रवेश शुल्क सहित पंजीकरण करने वाले केवल 132 अभ्यर्थी ही पात्र हैं। वहीं रात नौ बजे तक प्रवेश के लिए कुल 433 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें