फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फेफड़ों की समस्याओं का पता लगाने में स्पाइरोमेट्री जांच कारगर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अस्थमा और सीओपीडी जैसी फेफड़ों की समस्याओं का पता लगाने और इलाज की प्रभावशीलता की निगरानी करने में स्पाइरोमेट्री परीक्षण बेहद कारगर है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता को मापने के लिए किए जाने वाला परीक्षण है। यह कहना था टीबी एवं श्वास रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. आरजी नौटियाल का। कहा कि यह जांच उन लोगों की होती है जिन्हें पहले से ही फेफड़ों संबंधी बीमारी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से रविवार को लेक्चर थियेटर में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट पर कार्यशाला की गई। दिल्ली एम्स के डाॅ. अरुण अचेलम एम ने फेफड़ों में सूजन का पता लगाने वाली जांच के बारे में बताया। फोर्टिस हॉस्पिटल दिल्ली से पहुंचे डाॅ. राहुुल कुमार शर्मा ने कहा कि एफओटी टेस्ट फेफड़ों के यांत्रिक गुणों को मापता है। वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डाॅ. गौरव सिंघल ने कहा कि यह परीक्षण फेफड़ों की बीमारियों का निदान करने में मदद करता है। इससे पहले प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में डाॅ. नीलाम्बर भट्ट, डॉ. ऋतु रखोलिया, डॉ. रवि शर्मा, डाॅ. पंकज गुप्ता, डाॅ. अरुण कपूर, डॉ. राहुल, डाॅ. संजय सिंह समेत मेडिकल छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें