फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉपियो को मारी टक्कर, बास्केटबाल खिलाड़ी की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। काशीपुर-रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे स्कॉर्पियो और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी यतीश यादव की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यतीश ने बास्केटबाल के खिलाड़ी थे और उन्होंने इंडिया यूथ गेम्स 2021 में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहपुर बमेठा, थाना वेब सिटी, गाजियाबाद निवासी यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद यादव की इसी साल शादी हुई थी। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी शीतल के साथ अपनी नई स्कॉर्पियो लेकर नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वह पीरूमदारा के पास ओवरटेक करने के दौरान एक चालक अपने डंपर को गलत साइड ले आया। इसी दौरान डंपर और स्काॅर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और डंपर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार में सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने यतीश को मृत घोषित कर दिया जबकि शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता सुरेश चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें