फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम से थोड़ी राहत, अब विभागों के काम ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
हल्द्वानी नवाबी रोड पर हो रहा सड़क का निर्माण।         अमर उजाला - फोटो : Archive
विज्ञापन
हल्द्वानी। जाम से तीन दिन बाद हल्द्वानी के लोगों को राहत मिली तो अब शहर और आसपास के मुख्य मार्ग विभागीय कामों की मनमानी का शिकार हो गए हैं। कहीं सुधारीकरण के नाम पर सड़क खोद दी गई है तो कहीं सीवर और पाइपलाइन बिछाने के बाद भी राहगीरों के लिए रास्ता सुगम नहीं हो पाया। नतीजा यह है कि लोगों को जाम, धूल और अव्यवस्था के बीच सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामपुर रोड, बरेली रोड और काठगोदाम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी, लोक निर्माण विभाग और पेयजल निगम पाइपलाइन बिछाने से लेकर सड़क मरम्मत तक का काम करा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्गों पर भी बेरिकेडिंग की गई है। इससे सोमवार को शहर की सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।
सड़क का एक हिस्सा बंद होने से वाहनों का दबाव सीमित हिस्से पर आ गया है। पीक आवर्स में स्थिति और खराब हो रही है। वाहन रेंगते नजर आते हैं और राहगीरों को मिनटों का सफर तय करने में काफी समय लग रहा है। काठगोदाम में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मार्ग को वन-वे करना पड़ा, लेकिन कुछ देर बाद रास्ता खोल दिया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग विभाग अपने-अपने काम में जुटे हैं और आम जनता एक के बाद एक कारणों से जाम का सामना कर रही है। फिलहाल जनता विभागों के काम की कीमत जाम, धूल और समय की बर्बादी से चुका रही है। माई सिटी रिपोर्टर

हल्द्वानी नवाबी रोड पर हो रहा सड़क का निर्माण।         अमर उजाला- फोटो : Archive

हल्द्वानी नवाबी रोड पर हो रहा सड़क का निर्माण।         अमर उजाला- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें