भीमताल के धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया। फौजी युवक को डूबते साथी दोस्त उसे बचाने के लिए गधेरे में कूदे लेकिन पानी के बहाव में युवक का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना साथी दोस्त ने जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही धारी तहसील की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का पता नहीं चल पाया।
खाश बुर्जग की बात मान ली होती तो नहीं डूबता हिमांशु
छुट्टी मनाने पहुंचे थे सभी दोस्त
मंगलवार की शाम 3.30 बजे सभी दोस्त घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन गधेरे में पानी देख सभी नहाने उतर गए। हिमांशु के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह लोग छुट्टी पर घूमने आए हुए थे।
तीन साल में चार लोगों की जा चुकी हैं जान
पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बहने वाली परीताल में बीते तीन साल में चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन की ओर से परीताल में नहाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को जिस बमेटा गांव में पुल के पास हिमांशु देफौटिया नहाते समय डूबे है उस जगह से थोड़ा नीचे ही परीताल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंगलवार की घटना के बाद भी नहाने पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
गधेरे में डूबे युवक की खोजबीन के लिए राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू अभियान बुधवार को जारी रहेगा।