फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना महामारी को लेकर लोगों में सजगता नहीं रह गई है। अस्पताल, डाकघर, सरकारी दफ्तर, दुकान, बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाके, बस स्टेशन आदि सभी स्थानों पर लोगों की बेरोकटोक आवाजाही बनी है। मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। बाजार में खरीदारी को जा रहे लोग और व्यापारी भी सजग नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा है कि सजगता से ही इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी का कहना है कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना होगा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि लोगों को सरकार की ओर से जारी नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा और प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने कहा कि बाजार को सुचारु चलाने में व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार से उठाईं मांगें
- वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए पर्यटन व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जाए।
- केंद्र एवं राज्य सरकार बिजली का फिक्स चार्ज आगामी छह महीने के लिए पूरी तरह मुक्त रखे। बिजली दरें कम की जाएं।
- पर्यटन, तीर्थाटन, ट्रांसपोर्ट व टूर व्यवसायियों को राहत पैकेज की घोषणा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें