पीएम मोदी ने कहा- मैं मानता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरे साथ हैं। मुझे कभी नहीं लगता कि मैं अकेला हूं। मुझे हमेशा पता होता है कि मेरा देश सामर्थ्यवान है। मेरे देशे के लोग सामर्थ्यवान हैं। मेरे देश के लोगों का मस्तिष्क सामर्थ्यवान है। हम हर चुनौती को पार कर कर जाएंगे। यह मूलभूत मेरे भीतर मेरे सोचने का पिंड है।
इधर, खटीमा के केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण उत्सुकता के साथ सुना। स्कूल में तीन स्थानों पर बच्चों ने डीटूएच आदि के माध्यमों से बच्चों ने कार्यक्रम को सुना। वहां पर प्रधानाचार्य टी प्रकाश आर्या, नकुल चंद, मनीष, कुलदीप, गौरव, त्रिलोक आदि थे। एचएनबी डिग्री कॉलेज में बीएड सभागार में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा। वहां पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. रीना सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ रेखा देवी, डॉ. डीके चंदोला, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ वीएन पाडेय, डॉ डीके चन्दोला, डॉ केकेमिश्रा, डॉ. हरेन्द्र मोहन, डॉ. सोनिका, डॉ स्वाति, डॉ विदेशी राम आदि थे।