फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई महिला...फिर जो हुआ; उड़ गई पुलिस और परिजनों की नींद, जानें पूरा मामला

Mon, 29 Jan 2024 07:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सोमवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर जब सुसाइड नोट परिजनों के हाथ लगा तो उनके होश उड़ गए। खबर में पढ़िए पूरा मामला ...
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर के जसपुर खुर्द इलाके की एक महिला सोमवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर जब सुसाइड नोट परिजनों के हाथ लगा तो उनके होश उड़ गए। महिला के पति ने थाना आईटीआई पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस की भी नींद उड़ गई। तरह-तरह की आशंकाओं के बीच महिला की जगह-जगह तलाश की जाने लगी। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और अन्य सभी संभावित ठिकानों पर महिला के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। देर शाम महिला खुद ही लौट आई। 

जानकारी के अनुसार, जसपुर खुर्द क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। आज (सोमवार) सुबह भी परिजनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिस पर महिला ने सुसाइड नोट लिखा और गायब हो गई। कुछ देर तक तो परिजन यही सोचते रहे कि शायद महिला बाजार या पड़ोस में गई होगी। काफी देर तक जब पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच महिला के पति के हाथ उसका लिखा एक सुसाइड नोट घर में मिला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- परीक्षा पर चर्चा: खटीमा की स्नेहा ने पूछा- सकारात्मक कैसे रहें, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला ने उसमें आत्महत्या करने जैसी बात लिखी थी। जैसे ही उसने अपने पिता और दादा को सुसाइड नोट के बारे में बताया तो वह डर गए। तत्काल सभी लोगों ने आईटीआई थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सुसाइड नोट पढ़ा तो मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई।

इस दौरान बताया गया कि परिवार में संपत्ति का आपसी विवाद चल रहा है। संभवतया इस वजह से यह पत्र लिखा गया हो। पुलिस ने सारी संभावनाओं को तलाशते हुए महिला की जांच पड़ताल शुरू की। तलाश चल ही रही थी कि महिला खुद ही लौट आई। इस पर पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने सभी को समझा कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें