फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्जीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ... बरेली
विज्ञापन

अलीगंज का स्मैक तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार
- पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था स्मैक
हल्द्वानी। लालकुआं और एसओजी की टीम ने सुभाषनगर बैरियर पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान बरेली के थाना अलीगंज के गांव धनेती खरकपुर निवासी अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 316 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वह कच्चे माल से स्मैक बनाकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। बरामद स्मैक की कीमत 32 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी हल्द्वानी पंकज भट्ट ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उसे कच्चा माल अलीगंज का रहने वाला एक व्यक्ति देता है। उससे स्मैक तैयार कर शेर सिंह हल्द्वानी के चार लोगों को सप्लाई करता है। इन लोगों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें