हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बदहाल मशीनों के दिन बहुरने लगे हैं। मरीजों को छह वर्षों बाद फिर से एंडोस्कोपी की सुविधा मिलेगी। एंडोस्कोपी मशीन आज से शुरू हो गई। 15 दिनों से खराब पड़ी एमआरआई मशीन भी शुरू हो गई है। सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों की एंडोस्कोपी की सुविधा वर्ष 2000 से मिल रही थी। वर्ष 2010 में मशीन खराब हो गई थी। मरीजों को एंडोस्कोपी कराने के लिए निजी चिकित्सालयों में जाना पड़ता है।
निजी चिकित्सालयों में एंडोस्कोपी की जांच काफी महंगी है। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि 40 लाख रुपये से नई मशीन आई है और शुक्रवार शुरू हो गई है। मरीजों को अब एंडोस्कोपी की सुविधा एसटीएच में मिलेगी। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक के नेतृत्व में मशीन का संचालन होगा।
एसटीएच में ब्रांकोस्कोप की दो मशीनें आई हैं। एक मशीन पीडियाट्रिक्स में और एक एनस्थीसिया विभाग में रहेगी। ब्रांकोस्कोप मशीन से फेफड़ों की जांच होती है। एमएस डा. पांडेय ने बताया कि 15 दिनों से खराब पड़ी एमआरआई मशीन भी ठीक हो गई है। आज मरीजों के एमआरआई भी हुए।