रामनगर। वन फील्ड अधिकारी, कर्मचारी महासंघ ने दूसरे दिन संघ भवन में बैठकर कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारियों ने दो दिन बाद भी अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शनिवार को बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान इंद्र सिंह बिष्ट, पंकज शर्मा, महेंद्र सिंह रैकुनी, दीवान सिंह रौतेला, शोभाशंकर पांडे, शशि वर्धन अधिकारी, वीरेंद्र प्रसाद पांडे, अनिल चौहान, विनोद कुमार, कुंदन सिंह गड़िया आदि मौजूद रहे।